गोरखपुर, जून 23 -- कैंपियरगंज। मोदीगंज पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर गांव के टोला अकेलवा निवासी लालमती देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति महेन्द्र 29 मई की शाम सब्जी खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मोदीगंज पुल के पास सामने से गलत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...