सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज
रुडकी, सितम्बर 21 -- रुड़की। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर निवसाी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम उनके भाई सुभाष सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान लापरवाही से कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में सुभाष को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.