काशीपुर, फरवरी 17 -- काशीपुर। सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी तीन पानी निवासी गणेश पंत पुत्र कृष्णा नंद पंत ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया कि एक फरवरी की रात उसका बेटा संदीप अपने मित्र चंदन बिष्ट के साथ बाइक से महुआखेड़ा गंज से ग्राम कटैया की ओर आ रहे थे। रात 12 बजे महुआखेडा वाइन शॉप के सामने टैंकर के अज्ञात चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इसमें संदीप और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसके बेटे संदीप की मौत हो गई। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक ...