जामताड़ा, अप्रैल 1 -- नाला,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरबेदिया-कालीपहाड़ी गांव के पास बीते सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा एक वाहन के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी,नाला लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा जांचोपरांत सरबेदिया गांव निवासी संजीव घोष (21) को मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। फलस्वरूप उसकी मौत हुई। वहीं गौर मंडल (19) की गंभीर स्थिति को देखते उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया गया। इस दौरान सीएचसी, नाला परिसर से गंभीर रूप से घायल गौर मंडल को बेहतर इलाज हेतु 108 एंबुलेंस से ले जाते समय चालक इम्तियाज अंसारी से ग्रामीणों ने मारपीट की। इस मारपीट की घटना में चालक घायल हो गया। तत्पश्चात सड़क हादसे में घायल गौर मंडल को दूसरे वाहन से इलाज ह...