सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
पूर्णिया, मई 29 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के धमदाहा-पूर्णिया एसएच-65 स्थित अगस्त नगर के समीप गुरुवार रात हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर निजी नर्सिंग होम में उपचाररत है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार दोपहर पहले केनगर थाना के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और बाद में थाना परिसर में घुसकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने एवं कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सदर टू एसडीपीओ गौरव कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तथा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.