पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लाइन बाजार में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के खौरबारी निवासी तस्लीम (30) के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तस्लीम किसी काम से बाइक से शहर आया था। लाइन बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिसके बाद वह घायल हो गया। जीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को साथ ले गए। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिंहा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...