सुल्तानपुर, मई 10 -- बल्दीराय, संवाददाता । हलियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बल्दीराय थाना क्षेत्र के दावतपुर वलीपुर निवासी सूरज कुमार (18) पुत्र सीताराम शनिवार रात लगभग नौ बजे के आस पास हलियापुर-तिरहुत मार्ग पर ककराहवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया । सूरज जयमाल स्टेज सजाने का काम करता था, उसी के संबंध में वह अपाची गाड़ी से मिल्कीपुर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को सौ शैय्या अस्पताल...