देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। रुद्रपुर उपनगर के खजुआ चौराहे के समीप बाजार करने गए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुद्रपुर उपनगर के मल्लाह टोली निवासी धनंजय यादव (37) बाजार करने के लिए रविवार की शाम खजुआ चौराहे की तरफ गए थे। इस बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...