जामताड़ा, अप्रैल 3 -- करमाटांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ताराबहाल पंचायत अंतर्गत शिमला गांव निवासी प्रदीप मंडल (35) की गुरुवार अहले सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रूबी देवी (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 5:00 बजे बाइक से बासुकीनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इस दौरान देवघर जिलान्तर्गत चितरा थाना क्षेत्र के कटहरा जंगल के समीप अज्ञात पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रूबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,सारठ पहुंचाया गया। जहां प्रदीप मंडल को ब्रॉड डैथ धोषित कर दिया गया। वहीं सिर पर गंभ...