शाहजहांपुर, मार्च 7 -- खुटार-मैलानी रोड पर शुक्रवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे के मोहल्ला बरमुंडा निवासी शिवा (22) अपने साथी समीर (25) पुत्र मोहम्मद अनीस और मामा मुनीष (23) निवासी गांव ढकना, कस्बा भीरा के साथ बाइक से खुटार आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। खुटार-मैलानी रोड पर रपटा पुल के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.