बलरामपुर, अप्रैल 4 -- पचपेड़वा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पचपेड़वा व जूड़ीकुइंया चौराहा के बीच हुई है। बताया जाता है कि तीनों गैसड़ी में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। बघनी निवासी 27 वर्षीय आनंद विक्रम जायसवाल, 24 वर्षीय श्रीमन नारायण जायसवाल और 25 वर्षीय सौरभ जायसवाल बाइक से तुलसीपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच पचपेड़वा चौराहा और जुड़ी कुइंया चौराहा के बीच सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आनंद विक्रम के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि दो भाई भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया ग...