बहराइच, दिसम्बर 17 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले में मंगलवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के चैलाही गांव निवासी भानू पांडेय (30) पुत्र पाटेश्वरी प्रसाद पांडेय मंगलवार को गांव निवासी अजय कुमार (35) पुत्र लल्लू व सैफू (22) पुत्र मालिकराम के साथ बाइक से भिनगा बाजार गया था। देर शाम तीनों भिनगा से खरगौरा मोड़ होते हुए वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान सेमरी-खरगौरा मोड़ मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के पास पुल के निकट पहुंचते ही घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने परिवा...