सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा रेफर
गोड्डा, मई 22 -- महागामा। गुरुवार की देर रात महागामा-गोड्डा मार्ग पर मोहनपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। मृत युवक की पहचान 18 वर्षीय कृष कुमार महाराणा पिता मजनू महाराणा ग्राम गुदीया निवासी के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। डॉक्टर ने घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन कृष कुमार महाराणा का शव देखकर रोने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.