मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सड़क हादसे में युवक नमन वत्स की मौत के बाद दुर्घटना स्थल से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक स्थित भगवानपुर ओवरब्रिज के पास की है। इस संबंध में गोबरसही निवासी मृतक की मां कंचन देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि 11 मई की देर रात उसका बेटा नमन घर से यामहा आर15 बाइक लेकर निकला था। रात लगभग 02:50 बजे भगवानपुर फ्लाईओवर के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस युवक को बचाने की कोशिश में जुटी थी, तब दुर्घटनाग्रस्त बाइक मौके पर ही रह गई थी। रात करीब 03:32 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरा ली। परिजनों ने जब कमांड सेंटर जाकर सीसीट...