गोड्डा, मई 2 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम को सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय अर्जुन रविदास की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच हरिजन टोला निवासी चुनका रविदास का पुत्र अर्जुन रविदास बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सहायता की कमी हादसे के बाद करीब एक घंटे तक अर्जुन घायल अवस्था में अंधेरे में पड़ा रहा, लेकिन उसे समय पर सहायता नहीं मिल सकी। बाद में बलबड्डा थाना क्षेत्र के मथु...