बिजनौर, मई 13 -- हल्दौर। नूरपुर-बिजनौर मार्ग स्थित रुस्तमपुर चौराहा चौकी क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में करीब 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अम्हेड़ा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा करते हुए आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार गांव शादीपुर कला निवासी सुखबीर पुत्र मायाराम मंगलवार को हल्दौर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बिजनौर नूरपुर मार्ग स्थित रुस्तमपुर गांव के पास पहुंचा, तेज रफ्तार से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर आदित्य पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम पावटी सवार था। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ...