सड़क हादसे में युवक की मौत, छिना परिवार का सहारा
हरदोई, जून 5 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के बघौली प्रतापनगर मार्ग पर गुलरी बोझ मोड़ के पास शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में सामने से आ रही बस की टक्कर से बाइक से घर जा रहे युवक की मौत हो गई। सौरभ तिवारी निवासी देवगन बघौली से बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान गुलरी बोझ मोड़ के पास उनकी बाइक को सामने तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ की मौके पर मौत हो गई। सौरभ दो भाइयों में बड़ा था। पिता के गुजर जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन वही कर रहा था। खेती-बाड़ी के साथ-साथ मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.