मुंगेर, अप्रैल 4 -- सत्तर कटैया। सहरसा-सुपौल मुख्य पथ पर दुर्गापुर चौक के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि पंचगछिया गांव निवासी लक्ष्मण महतो का पुत्र राजेश महतो बाइक से जा रहा था, तभी दुर्गापुर चौक के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सहरसा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।मुखिया रौशन कुमार सिंह, सरपंच विनय ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, उप सरपंच छोटकन रजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.