पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। ​मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के पास सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान कटिहार जिले के रौतारा सादपुर निवासी संजय उरांव के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि नीतीश कुमार अपने रिश्तेदारों के घर बेलवा गांव में एक शादी समारोह का भोज खाने आया था। भोज खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेलवा से राजवाड़ा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलवा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीतीश कु...