अयोध्या, दिसम्बर 5 -- अयोध्या,संवाददाता। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनायतनगर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूल रूप से कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित केशवपुर चिलबिली निवासी चतुर्भुज तिवारी का परिवार जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी के बगल कृष्णानगर कालोनी में रहता है। इनका 24 वर्षीय लड़का अमन तिवारी,इनके बड़े भाई राजाराम तिवारी के पुत्र 27 वर्षीय रवि तिवारी के साथ अपने पैतृक गांव से मोटरसाइकिल से वापस शहर स्थित अपने आवास आ रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनायतनगर थाना क्षेत्र में किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक अमन तिवारी और...