बागपत, दिसम्बर 7 -- पुसार-बराल मार्ग पर दोघट गेट के पास शनिवार की शाम दो स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक और युवती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया। पुसार-बराल मार्ग पर दोघट गेट के पास शनिवार शाम चित्तम खेड़ी गांव निवासी देवेंद्र की बेटी गूंजन शर्मा स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। जैसे वह दोघट कस्बे गेट के पास पहुंची, तो पुसार की तरफ से आ रहे बासौली गांव निवासी राहुल की स्कूटी उससे टकरा गई। जिससे गूंजन और राहुल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। दोघट थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...