बस्ती, जून 28 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में केस दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के कुचरुपुर निवासी संतोष कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि गत तीस अप्रैल को उनका भाई हरिलाल उर्फ सुनील, अपने रिश्तेदार रामवृक्ष यादव निवासी रतनखास थाना गौर के साथ अपनी ससुराल जा रहा था। दुबौलिया थानाक्षेत्र के बैरागल पेट्रोल पम्प के पास सवारी बैठाने के चक्कर में एक ऑटो ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हरिलाल व रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, यहां भाई हरिलाल उर्फ सुनील को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामवृक्ष यादव को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दु...