सड़क हादसे में मौत पर परिवार को 17.90 लाख मुआवजा
रांची, मई 21 -- रांची। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने सड़क हादसे में मृत कैलाभुइयां की पत्नी व दो बेटियों को 17.90 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। 29 दिसंबर 2023 को कैला की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई थी। एमएसीटी के पीठासीन पदाधिकारी निशांत कुमार की अदालत ने माना कि हादसा वाहन चालक की लापरवाही से हुआ। अदालत ने बीमा कंपनी बजाज आलियांज को 30 दिन में राशि 7.5% ब्याज के साथ जमा करने को कहा। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दस्तावेज पेश नहीं किए गए, इसलिए बीमा कंपनी भुगतान के बाद वाहन मालिक से राशि वसूल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.