काशीपुर, जुलाई 24 -- रुद्रपुर। सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने मृतक के परिजनों को 11.58 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश बीमा कंपनी को दिया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी 49 वर्षीय प्रेमशंकर 12 फरवरी 2022 की शाम ड्यूटी पर जा रहे थे। रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर रेव सिनेमा के पास टेम्पो से उतरने के बाद सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमशंकर की मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीना देवी और पुत्र मनोज कुमार ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 35.50 लाख रुपये के मुआवजे की याचिका दायर की थी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मॉर्निंग वॉक पर महिला की मौत में 49.72 लाख मुआवजा सुनवाई के दौरान पीठासीन अधिकारी मुकेश चंद्र आर्य ने साक्ष्यों और ग...