फतेहपुर, मार्च 8 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के दानियालपुर (बबरापुर) निवासी रामा देवी ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पति अनिल कुमार के साथ पैदल आम्बापुर जा रही थीं। कमलीपुर स्थित विद्या मंदिर स्कूल के सामने प्रयागराज की ओर से आ रही बाइक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनिल कुमार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...