सड़क हादसे में मौत के बाद मुकदमा दर्ज
बदायूं, जून 10 -- युवक की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामला बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं रोड स्थित चौधरी रेस्टोरेंट ढकिया के पास का है। कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र निवासी रामनिवास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र राघवेन्द्र आठ मार्च को बाइक से बरेली रिश्तेदारी जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.