सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बदायूं, जून 6 -- सड़क हादसे में हुई बाइक सवार की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कुसखेड़ा के रहने वाले रामकृष्ण 40 वर्ष गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक से कहीं गए थे। इसी दौरान सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि रामकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें घर से बुलाकर ले जाया गया था।परिवार के लोगों ने तेजपाल पर गंभीर आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.