चक्रधरपुर, मई 16 -- सोनुवा मुख्य मार्ग स्थित कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शुक्रवार को एनएच-75 रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...