हापुड़, अप्रैल 12 -- क्षेत्र के गांव बक्सर में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत होने के बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी बृहमपाल सिंह ने बताया कि उनका 19 वर्ष का बेटा हिमांशु पाल घर से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सिंभावली के लिए जा रहे था। जैसे ही वह गांव के हाईवे स्थित फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो पीछे से आई एक्टीवा ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...