पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के भीतर कहीं भी सड़क हादसे से मौत की प्राथमिकी अब यातायात थाना में दर्ज हो रही है। ऐसा गंभीर सड़क हादसे के बेहतर अनुसंधान के लिए किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित थानों से रिपोर्ट मंगवाकर यातायात थाना में केस दर्ज कराया जा रहा है। इससे आई- रेड एवं ई- डार जैसे पोर्टल पर हादसे के डाटा अपलोड करने में तीव्रता आई है। बताया जा रहा है कि इस साल 34 से अधिक केस समूचे जिले में दर्ज हुए हैं। अधिकतर केस यातायात थाना में दर्ज होने के कारण जिले के 21 मामलों में आई- रेड पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा चुका है। जबकि ई- डार के कुल 11 मामलों में 8 मामलों का निष्पादन कर लिया गया है।-मुआवजा दिलाने में होती है सहूलियत:-सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को परिवहन विभाग मुआवजा दिलाता है। इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.