भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। पड़ोसी जिले प्रयागराज में शुक्रवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोढ़, हरिपट्टी निवासी 30 वर्षीय अक्षत उर्फ शिवम दुबे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुखद समाचार मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की टक्कर से गड्ढे में पलटी कार, दंपती समेत तीन की मौतहादसे का वर्णन भदोही कोतवाली क्षेत्र के हरिपट्टी, मोढ़ निवासी अक्षत उर्फ शिवम दुबे शुक्रवार सुबह अपनी कार से रिश्तेदारी में जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के चौथार भटहर गए थे। वहां से वह 62 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, उनकी 60 वर्षीय पत्नी प्रभावती तथा 35 वर्षीय बेटे राहुल त्रिपाठी को लेकर प्रयागराज जिले के झूंसी स्थित राकेश त्रिपाठी की बेटी के घर जा रहे थे।हादसे के परिणाम बताया जा...