गुमला, मार्च 2 -- भरनो। रविवार की देर शाम भरनो निवासी सोमनाथ रजक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उसकी दो बेटियां और एक दिव्यांग पुत्र बेसहारा हो गए। परिजनों के पास शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराने तक के पैसे नहीं थे। जिस पर उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।मामले की जानकारी मिलते ही कई लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव भरनो थाना पहुंचा तो सीओ अविनाश कुजूर, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम, भाजपा अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, बजरंग दल अध्यक्ष सुदामा केशरी तथा मुरारी केशरी के सहयोग से आर्थिक सहायता जुटाई गई। सभी के संयुक्त प्रयास से एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को परिजनों के साथ उनके पैतृक गांव बोकारो जिला के खेतको भेजा गया, ताकि अंतिम संस्कार क...