मथुरा, जून 13 -- होडल बाईपास पर सड़क हादसे में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी शिवसिंह की मौत हो गई। घटना के बाद विभाग में शोक व्याप्त हो गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कोसीकलां सब स्टेशन पर लाइनमैन के पद पर तैनात शिवसिंह गुरुवार शाम अपनी पत्नी सुनीता और भाभी गीता के साथ पलवल से लौट रहे थे। होडल बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो में सवार तीनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए होडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में शिवसिंह को कोसीकलां अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत अधिशाषी अभियंता सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शिवसिंह कार्य के प्रति बेहद सजग थे और ...