नवादा, अप्रैल 9 -- रजौली। निज संवाददाता रजौली थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम मोड़ के समीप एनएच-20 पर बजरंगबली मंदिर के पास सड़क हादसे में मृत युवक-युवती की पहचान हो गई है। बाइक पर सवार रहे मृतक युवक की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनापुर खुर्द निवासी अजहर अंसारी के पुत्र मो. मजहर अंसारी के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बिजुबिगहा गांव निवासी नौशाद खान की पत्नी शहनाज खातून के रूप में हुई है। बता दें कि मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बाइक मंदिर की बाउंड्रीवाल को जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें बाइक पर सवार एक युवक एवं युवती की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया था। बुधवार को थान...