छपरा, मार्च 25 -- दाउदपुर (मांझी)। नगर पंचायत मांझी के दक्षिण टोला में उस समय मातम पसर गया जब सड़क दुर्घटना में मृत शंभू कुमार राम का शव बुधवार को उनके पैतृक आवास पहुंचा। एंबुलेंस से शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे माहौल में गम का सन्नाटा छा गया। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुटकर शोक संवेदना प्रकट करने लगे। बताया जाता है कि बीते सोमवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा स्थित बहादुरगढ़ के मामा चौक के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परसा की अपहृता बरामद,भेजी गई न्यायालय परसा,एक संवाददाता। करीब एक वर्ष पहले शादी की नीयत से परसा के एक गांव स...