सड़क हादसे में मृत दंपति के मामले में डंपर चालक पर मुकदमा
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोलिगंज-रावतगंज बाईपास पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपती राजकुमार यादव और पत्नी रंभा के मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा 27 सितंबर को हुआ था। दंपती बाइक से बच्चे का इलाज कराने जा रहे थे तभी डंपर ने टक्कर मार दी थी। पिता छन्नू यादव निवासी मखनहा गांव के टोला रवेलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा राजकुमार अपनी पत्नी रम्भा (32) के साथ बाइक से बच्चे का इलाज कराने कैंपियरगंज जा रहा था। तभी यूपी 83 बीटी 7394 के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ने दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने और उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.