बोकारो, दिसम्बर 10 -- सेक्टर 12 पुलिस लाइन में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनबाद जिला के एक सडक हादसे में मृत जवान राकेश महतो को श्रद्धांजलि दी गयी। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पुलिस लाइन में रखा गया था। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा जवान राकेश महतो की शहादत मर्हाहत करनेवाली है। बोकारो को सदैव राकेश की कमी खलेगी। बोकारो पुलिस शहीद जवान के परिवार के साथ 24 घंटे खडी है। जब भी जरूरत होगी. परिवार के सदस्य संपर्क कर सकते है। श्रद्धांजलि सभा के बाद शव को धनबाद स्थित पैतृक निवास स्थल भेज दिया गया। अंतिम संस्कार में बोकारो पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल हुए। शहीद को श्रद्धांजलि देनेवालों में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, सार्जेंट मेजर जोय प्रभाकर, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.