बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना में तैनात चौकीदार रितेश पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर बक्सर पुलिस परिवार की तरफ से गहरा शोक व्यक्त किया गया। पुलिस कर्मियों और अफसरों ने दिवंगत चौकीदार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुःखद घड़ी में बक्सर पुलिस परिवार पूरी संवेदना के साथ उनके परिजनों के साथ खड़ा है। बता दें कि कोचस थाना क्षेत्र के एसएन कॉलेज के समीप स्टेट हाईवे 17 पर बीते सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजपुर थाने के चौकीदार रितेश पांडेय की मौत हो गयी। वे राजपुर थाना क्षेत्र के कुशही गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय के पुत्र थे...