सिमडेगा, सितम्बर 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के पास ट्रक पलटने से चालक का एक हाथ पूरी तरह कट गया है। बताया गया कि महाराष्ट्र निवासी अनिल नामक चालक मुंबई से मालवाहक ट्रक लेकर सिमडेगा के रास्ते रांची की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के पास ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। ट्रक के केबिन में दबने से चालक अनिल का दाहिना हाथ पूरी तरह कट कर अलग हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की सहायता से घायल अनिल को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...