गाजीपुर, मार्च 7 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर हाइवे के औड़िहार कट पर शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई स्थित डोमनिक कॉलोनी, मालाड वेस्ट, सुबुरवान निवासी 52 वर्षीय इसाई पाल जेफरी के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई के पाल जेफरी औड़िहार स्थित एक किराए के मकान में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करते थे। पाल जेफरी शुक्रवार देर रात अपनी बाइक से किराए के मकान पर लौट रहे थे। इस दौरान वाराणसी गोरखपुर बाईपास के औड़िहार कट पार करते समय एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जेफरी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस न...