सड़क हादसे में माली की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक माली की ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरेली के ग्राम मढौली, थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी उमेश बाबू ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई 46 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र नत्थू लाल रुद्रपुर की नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप में अपने भाई परमेश्वर लाल के साथ रहते थे। हरपाल सिंह आईआईई सिडकुल, पंतनगर स्थित महालक्ष्मी पॉलीपैक प्राइवेट लिमिटेड के सेक्टर-9 प्लांट में माली थे। चार जून 2026 की सुबह हरपाल साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। सेक्टर-9 स्थित कंपनी के पास पीछे से आए कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनके भाई परमेश्वर लाल मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.