रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार की सायं हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों का शुक्रवार को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। गुरुवार देर सायं ग्राम गौरीखेड़ा निवासी 24 वर्षीय मो. सुल्तान पुत्र शरीफ अपने भतीजे 16 वर्षीय मो. नाजीम पुत्र शराफत हुसैन और भांजे 15 वर्षीय मो. सैफ, 26 वर्षीय मो. शादाब और 20 वर्षीय मो. गुलफाम पुत्र मो. यमीन के साथ सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी में सवार होकर यूपी स्थित गांव मुंडलिया में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर ग्राम मलपुरी में पेट्रोल पंप के पास सामने से आए अज्ञात डंपर के कुचलने से मो. सुल्तान, मो. नाजिम और मो. शादाब की मौत हो गई थी। शुक्रवार सायं उनके शवों को कब्रिस्तान दफन किया गया। कब्रिस्तान में गांव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.