मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के समीप गुरुवार दोपहर ऑटो की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतका मुशहरी थाना क्षेत्र की नवादा निवासी 52 वर्षीय आशा देवी थी। वह पुत्र बबलू कुमार के साथ बाइक से गायघाट स्थित मायके जा रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बंदरा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पीयर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ऑटो से बाइक में ठोकर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...