काशीपुर, अप्रैल 11 -- दीप पाठक, काशीपुर। डंपर चालक द्वारा बाइक में टक्कर मारकर मां-बेटे को घायल करने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला कटोराताल निवासी महबूब पुत्र सद्दीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 7 अप्रैल को बाइक से अपनी पत्नी नसरीन जहां व पुत्र अलीशान के साथ चैती मेला देखकर घर आ रहा था। रात 11 बजे चीमा चौराहे पर डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में उसकी पत्नी व पुत्र को गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद भीड़ ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकरी अस्पताल पहुंचाया। पत्नी की गंभीर हालत के चलते उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...