काशीपुर, फरवरी 15 -- काशीपुर। बीते माह अलीगंज रोड स्थित प्रकाश काउंटी के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद के मोहल्ला कटरा बंशीधर सैनियों वाली गली निवासी मनोहर सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 11 जनवरी की शाम उनकी पुत्री लता सैनी और धेवती सृष्टि सैनी अपनी स्कूटी से काशीपुर से अलीगंज रोड स्थित अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वे प्रकाश काउंटी, पैगा गेट के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लता सैनी के पैर के लिगामेंट टूट गए और सृष्टि की बाएं पैर में फ्रेक्चर के साथ शरीर पर कई घातक चोटें आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.