बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- सड़क हादसे में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर शेखपुरा-सिकंदरा रोड में अंदौली के पास हुआ हादसा जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव की थी रहने वाली फोटो चेवाड़ा दुर्घटना : शेखपुरा-सिकंदरा रोड में अंदौली के पास हुई दुर्घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। चेवाड़ा, निज संवाददाता। सिकंदरा-शेखपुरा एनएच 333 पर अन्दौली मोड़ के पास हुई बाइक दुर्घटना में 55 वर्षीया मां रीना देवी की मौत हो गई। जबकि, 20 वर्षीय पुत्र शेखर सुमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया । मृतका की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र पोहे गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद की पत्नी के रूप में की गयी है। योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी अपने पुत्र शेखर के साथ बाइक से शेखपुरा जा रही थी। इसी दौरान अंदौली मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन के चालक द्...