रामपुर, फरवरी 25 -- क्षेत्र में नदनऊ गांव के पास साइकिल और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संकट की घड़ी में थानाक्षेत्र की 108 एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला की जान बचाई। जानकारी के अनुसार, झुनईया निवासी रूमा देवी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई थीं। सूचना मिलते ही पायलट उमेश कुमार और ईएमटी धनसिंह एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत एम्बुलेंस में लिया। मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए ईएमटी धनसिंह ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल लखनऊ में ईआरसीपी विशेषज्ञ से फोन पर संपर्क किया। विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में घायल को जरूरी दर्द निवारक इंजेक्शन दिए गए और अत्यधिक खून बहने वाले हिस्सों को साफ कर पेशेवर तरीके से पट्टी बांधी गई। सक्शन करके एयरवे साफ और एयरवे मेंटेन क...