सहरसा, मई 7 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में तुलसियाही गांव समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला सहित तीन अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते बिहरा थाना की डायल 112 ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में सिहौल-तुलसियाही के बीच दो बाइक की आमने -सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक के परख्च्चे उड़ गये और उसपर सवार चारों यात्री रोड पर गिरकर बेहोश हो गये। जख्मी में दो युवक प्रिंस कुमार और गौतम कुमार सहरसा, वहीं दूसरे बाइक पर सवार कमलेश कुमार व साधना कुमारी समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। जख्मी चारों व्यक्ति...