कन्नौज, अप्रैल 25 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई थी। पीड़ित ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी अनुज पुत्र रामू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अप्रैल को उसकी पत्नी प्रीती (26) अपने मायके से घर लौट रही थी। दोपहर करीब 2 बजे वह जलालपुर स्थित सरोजनी कोल्ड स्टोर के पास उतरी और सड़क पार कर गोवर्धनी तिराहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर यह भी पढ़ें- हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत इतनी जोरदार थी कि प्रीती की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को देखा और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...