हरदोई, जून 26 -- हरदोई। मझिला थानाक्षेत्र में चठिया धनवार गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पांडेय तारा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए बाइक चला रहे पति की जान बच गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को पांडेय तारा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर पीछे बैठी शबीना सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक चला रहे पति एहसान ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उन्हें केवल मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उपचार के दौरान देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में शबीना की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह ...